48MP कैमरा के साथ Xiaomi Mi CC9 सीरीज लॉन्च
जयपुर। Xiaomi द्वारा आज चीन में अपनी नवीनतम Mi CC9 सीरीज लॉन्च कर दि गई है। नए लॉन्च किए गए Mi CC9 और Mi CC9e में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ 3 डी ग्लास बैक डिजाइन है। कंपनी प्लैनेट ब्लू, व्हाइट लवर्स और डार्क प्रिंस कलर ऑप्शन में हैंडसेट पेश कर रही है। दोनों बजट डिवाइस AMOLED डिस्प्ले, बीफ बैटरी और बहुत कुछ प्रदान करते हैं। नवीनतम Mi CC9 सीरीज में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, ग्लास ग्रेडिएंट डिजाइन और 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा भी शामिल है।
Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e की कीमत: Xiaomi Mi CC9 आरएमबी 1,799 (लगभग 18,000 रुपये) के शुरुआती मूल्य टैग के साथ आता है। यह कीमत 6GB रैम और 64GB मॉडल के लिए है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन भी है। जिसकी कीमत आरएमबी 1,999 (लगभग 20,000 रुपये) है।
वहीं, Xiaomi Mi CC9e तीन वेरिएंट में आता है। 64GB स्टोरेज वाले बेस 4GB रैम मॉडल की कीमत RMB 1,299 (लगभग 13,000 रुपये) है। 64GB स्टोरेज वाले 6GB रैम वेरिएंट की कीमत RMB 1,399 (लगभग 14,000 रुपये) होगी। तीसरे वेरिएंट 6GB रैम / 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत आरएमबी 1,599 (लगभग 16,000 रुपये) है।
इसमें 8-मेगापिक्सेल वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह डिवाइस अल्ट्रा स्लो-मोशन वीडियो का भी समर्थन करता है। सेल्फी के लिए दोनों हैंडसेट 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा स्पोर्ट करते हैं। दोनों फोन्स में 4,030mAh की बैटरी दि गई है। जाकि 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का समर्थन करता है। Mi CC9e में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा भी दिया गया है। Mi CC9 सीरीज में कनेक्टिविटी विकल्पों में एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, हाय-रेस ऑडियो, ब्लूटूथ 4.2 और एक 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक शामिल हैं।