टाइमेक्स हेलिक्स ने भारत में लॉन्च किया ‘गुस्टो’ फिटनेस बैंड, कीमत 1,495 रुपये से शुरू
यपुर। Timex Group द्वारा हेलिक्स वॉच ब्रांड ने भारत में फिटनेस बैंड के एक नए सेगमेंट में प्रवेश किया है। कंपनी ने Helix Gusto और Helix Gusto HRM नामक दो स्मार्ट बैंड लॉन्च किए हैं। हेलिक्स गुस्टो की कीमत 1,495 रुपये है, जबकि हेलिक्स गुस्टो एचआरएम की कीमत 2,295 रुपये होगी।
हेलिक्स गुस्टो को हल्के फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस बनाने के लिए जाना जाता है। जो लंबी बैटरी जीवन प्रदान कर सकता है और ये डिवाइस सोशल मीडिया अपडेट सहित स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन भी दिखाता है। इस फिटनेस बैंड में 0.42 इंच के OLED डिस्प्ले को फ्लॉन्ट किया है। और 15 दिनों की बैटरी लाइफ का वादा किया।
टाइमएक्स इंडिया के सेल्स हेड मनोज जोशी ने कहा कि “Timex में हम हमेशा सभी क्षेत्रों के ग्राहकों को विस्तार करने के लिए देख रहे हैं। हेलिक्स के तहत गुस्टो के लॉन्च के साथ, हम फिटनेस ट्रैकर्स और बैंड के एक नए सेगमेंट में प्रवेश करके खुश हैं। फिटनेस बनने के साथ और प्रौद्योगिकी के आगमन के साथ, भारतीय फिटनेस उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। उपभोक्ता अब फिटनेस में अधिक रुचि ले रहे हैं और सक्रिय रूप से सेवाओं और उत्पादों की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें अपनी फिटनेस यात्रा में सहायता मिल सके। ” आपको बता दें कि हेलिक्स गुस्टो एचआरएम, Xiaomi Mi Band 3 का प्रत्यक्ष प्रतियोगी है और हाल ही में लॉन्च किया गया Honor Band 5