×

Whoop जैसे फीचर्स और फ्री सब्स्क्रिप्शन के साथ लॉन्च हुआ Polar Loop, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

 

पोलर ने भारत में Polar Loop फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया है। यह डिवाइस Whoop बैंड जैसा ही है, लेकिन इसके लिए कस्टमर्स को सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत नहीं होगी। Whoop एक पॉपुलर फिटनेस बैंड है जिसे विराट कोहली और कई दूसरे प्लेयर्स समेत कई एथलीट इस्तेमाल करते हैं। यह एक स्क्रीन-फ्री फिटनेस वियरेबल है जो किसी व्यक्ति की एक्टिविटी को मॉनिटर करता है। कंपनी का कहना है कि इस बैंड के सभी फीचर्स पहले दिन से ही अनलॉक होंगे और किसी सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत नहीं होगी। इस डिवाइस को कई स्ट्रैप ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो स्क्रीन-फ्री एक्सपीरियंस चाहते हैं।

कीमत क्या है?
Polar Loop को भारत में 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह तीन रंगों में उपलब्ध है: नाइट ब्लैक, ब्राउन कॉपर और ग्रेज सैंड। कस्टमर्स इस डिवाइस को Amazon और पोलर की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी 1999 रुपये में एक्स्ट्रा स्ट्रैप भी बेच रही है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स क्या हैं?
Polar Loop सॉफ्ट टेक्सटाइल स्ट्रैप और एक स्लिम बकल के साथ आता है। डिवाइस का डिज़ाइन बहुत कॉम्पैक्ट है, जिससे आप इसे रेगुलर रिस्टवॉच के साथ पहन सकते हैं। इसमें एक डिटैचेबल स्ट्रैप डिज़ाइन है, जिससे आप अलग-अलग स्ट्रैप इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह डिवाइस ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है और इसे USB-C केबल से चार्ज किया जा सकता है। Polar Loop पूरे दिन स्टेप काउंट, मूवमेंट और यूज़र की एक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है। इसमें 16MB स्टोरेज है। इस डिवाइस का इस्तेमाल करने के लिए आपको Polar Flow ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

यह नींद को मॉनिटर करता है और नींद की क्वालिटी के बारे में भी जानकारी देता है। यह डिवाइस 170mAh बैटरी से चलता है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 8 दिनों तक चलता है। Polar Loop WR30 स्टैंडर्ड वाटर-रेसिस्टेंट है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस -20 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकता है।