×

200MP कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ Oppo का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च, यहाँ जानिए इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल 

 

Oppo ने अपना नया फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च कर दिया है। इस चीनी कंपनी ने इस डिवाइस को अपने घरेलू बाज़ार के साथ-साथ दुनिया के कुछ चुनिंदा बाज़ारों में भी पेश किया है। इसमें 200MP कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह Oppo फोल्डेबल फ़ोन 'Zero-Feel' क्रीज़ फ़ीचर से लैस है, जिसका मतलब है कि इसे मोड़ने पर इसकी डिस्प्ले पर कोई भी क्रीज़ का निशान दिखाई नहीं देता। इस फोल्डेबल फ़ोन के साथ कंपनी का AI पेन भी मिलता है।

Oppo Find N6 की कीमत

यह Oppo फोल्डेबल फ़ोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है: 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB, और 16GB RAM + 1TB। इसकी शुरुआती कीमत CNY 9,999 (लगभग ₹1,34,200) है। इसके अन्य वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 10,999 (लगभग ₹1,47,600) और CNY 11,999 (लगभग ₹1,61,000) है।

इस फोल्डेबल फ़ोन के 1TB वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फ़ीचर भी दिया गया है। Oppo Find N6 को Deep Black और Golden Orange कलर ऑप्शन के साथ-साथ Titanium फ़िनिश में भी लॉन्च किया गया है। इसे चीनी बाज़ार में 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

12GB RAM + 256GB – CNY 9,999 (लगभग ₹1,34,200)

16GB RAM + 512GB – CNY 10,999 (लगभग ₹1,47,600)
16GB RAM + 1TB – CNY 11,999 (लगभग ₹1,61,000)