नूबिया रेड मैजिक 3 आज फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध
जयपुर। जेडटीई का गेमिंग स्मार्टफोन नूबिया रेड मैजिक 3 आज भारत में बिक्री के लिए तैयार है। यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12:00 बजे से उपलब्ध होगा। आपको बता दें इस नूबिया हैंडसेट को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह गेमिंग फोन 90Hz एचडीआर डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर और और कूलिंग फैन जैसी सुविधाओं के साथ आता है। रेड मैजिक 3 के अलावा, कंपनी ने तीन सहायक उपकरण भी लॉन्च किए, जिसमें चार्जिंग डॉक, इयरफ़ोन और गेम कंट्रोलर शामिल हैं।
नूबिया रेड मैजिक 3 की भारत में कीमत और ऑफर: भारत में नूबिया रेड मैजिक 3 के 8 जीबी रैम / 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 46,999 रुपये है। 8GB मॉडल ब्लैक और रेड कलर में आता है, जबकि 12GB रैम वैरिएंट Camo फिनिश के साथ आएगा। लॉन्च ऑफर्स के लिए, ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है।
फीचर्स: यह फोन 7nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है, जिसे एड्रेनो 640 GPU के साथ जोड़ा गया है। इस हैंडसेट में 6.65-इंच की FHD + AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह HDR और 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के लिए भी सपोर्ट देता है।