अब खाना बनाने में आपकी मदद करेगा गूगल होम, होगा 5 लाख से अधिक रैसिपीज का खजाना
वैसे तो आजकल मार्केट और मोबाइल में खाना बनाने और नई-नई रैसिपी सीखने के लिए एक से बढकर एक तरीके मौजूद है लेकिन अगर हम आपसे कहें कि गूगल होम आपकी खाना बनाने में मदद करें तो ! जानकर हैरानी हो रही है ना। लेकिन यह सच है अब गूगल होम होम कनेक्टेड स्पीकर और इसकी गूगल असिसटेंट सर्विस आपको किसी भी तरह के भोजन और करीब 5 लाख से अधिक विभिन्न व्यंजनों को बनाने में मदद करेगा।
5 लाख से अधिक रैसिपीज का भंडार
रिपोटर्स के मुताबिक, गूगल होम की सर्विस पूरी दुनिया में एक होम और आॅफिस कार्य के लिए मशहूर है ऐसे में गूगल असिस्टेंटको एक्सेस करने के बाद 5 लाख से अधिक विभिन्न व्यंजनों को बनाने में आपकी मदद कर सकता है। गूगल होम ने यह सर्विस रसोईघर में अधिक समय बिताने और नई-नई रैसिपीज बनाने के लिए शुरू की है। यह सुविधा कई नौसिखिया रसोइयों के लिए बहुत बड़ी मदद हो सकती है जो कि रसोई में जलाए बिना अच्छा भोजन बनाना सीखना चाहते हैं। यह अनुभवी शेफ नये व्यंजन बनाने के तरीके के बारे में बताता है जिससे आपको बिना किसी किताब की जरूरत के पूरी रैसिपी की जानकारी देगा।
अब बच्चों को मिलेगा स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब किड्स ऐप का मजा
कैसे करेगा कार्य ?
गूगल होम की यह सर्विस आपकी आवाज पर कार्य करेगी। इसके लिए आपको सिर्फ अपने गूगल होम को अपनी वाॅइस से कमांड देना होगा जिसके बाद यह आपके इशारो पर कार्य करेगा जैसे कि आपने कहा, ओके गूगल खाना बनाना शुरू करें या ओके गूगलए नुस्खा शुरू करें, कहने की जरूरत है उसके बाद यह तैयार हो जाएगा। और फिर आप इसकी 5 लाख रैसिपीज में से एक चुनकर इसे वापस अपनी वाॅइस से कमांड करे जिसके बाद यह आपको अपनी भाषा में उस रैसिपी को बनाने में आपकी मदद करेगा