×

Huawei Watch 2 लाँच हुई, जानिये पूरी खबर

 

Huawei Watch 2 (2018) स्मार्टवाॅच को चीन में लाँच कर दिया गया हैं। कंपनी ने वाॅच 2 का नया वर्जन को लाँच किया है जो 4 जी कनेक्टीविटी को सपोर्ट करती हैं। इसमें ई-सिम स्लॉट का इस्तेमाल किया गया हैं।

हुवावे का यह पहला स्मार्टवॉच है जिसमें 4जी कनेक्टिविटी और ई-सिम स्लॉट तकनीक का उपयोग हुआ हैं। इसमें ब्लूटूथ वैरिएंट भी लाया गया हैं। इस स्मार्ट वाॅच से आप काॅल कर भी सकते हो और रिसीव भी कर सकते हो।

इसमें 1.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले हैं, जिसका रेजोल्यूशन 390 × 390 पिक्सल का है। इसमें स्नैपड्रैगन वियर 2100 एसओसी प्रोसेसर का उपयोग हुआ है। इसको पाॅवर देने के लिए इसमें 420 एमएएच की बैटरी दी गयी हैं। 

इसमें 768 एमबी रैम तथा 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई हैं। इससे आप दिल की धड़कन को भी नाप सकते हो। इस वाॅच को भारत में भी जल्द ही लाँच किया जा सकता हैं। इस वाॅच कि शुरूआती कीमत 16,000 रूपये हैं।