×

कन्फर्म! इस दिन भारतीय बाजार में तहलका मचाने आ रही Vivo X200 सीरीज, यहाँ जानिए लॉन्च डेट से फीचर्स तक सबकुछ 

 

मोबाइल न्यूज़ डेस्क -  अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुई वीवो एक्स200 सीरीज जल्द ही भारत आ रही है। इसके तहत वीवो एक्स200 और वीवो एक्स200 प्रो मॉडल आ सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, इससे पहले 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी मिली है। साथ ही बताया गया है कि चीन में लाया गया मिनी मॉडल भारत नहीं आएगा। आइए जानते हैं इस लाइनअप से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल्स।

वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (उम्मीद)
इंडस्ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो अगले महीने दिसंबर की शुरुआत में भारत आ सकते हैं।
वीवो की एक्स200 सीरीज में नॉर्मल वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो ही होंगे। जबकि एक्स200 प्रो मिनी भारत में शामिल नहीं होगा।
वीवो के ये डिवाइस चीन में पहले ही रिलीज हो चुके हैं, इसलिए भारत में भी इनके स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही रहने की संभावना है। हालांकि, इनमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव भी हो सकते हैं।
कहा जा रहा है कि वीवो X200 प्रो भारत के पहले 200MP टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। यह चीनी मॉडल में भी दिया गया है।
यह निराशाजनक है कि X200 प्रो मिनी भारत नहीं आएगा। क्योंकि भारत में कॉम्पैक्ट फोन की कमी है। आपको बता दें कि X200 प्रो मिनी चीन में छोटे साइज में आया है।

वीवो X200 और X200 प्रो की कीमत, मुख्य स्पेसिफिकेशन (चीन)
कीमत: वीवो X200 के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 4,299 (करीब 51,000 रुपये) से शुरू होती है। जबकि वीवो X200 प्रो की कीमत समान स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 5,299 (करीब 63,000 रुपये) से शुरू होती है।
डिस्प्ले: वीवो X200 प्रो 6.78-इंच स्क्रीन, 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। जबकि वीवो एक्स200 में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसके स्पेसिफिकेशन भी लगभग ऐसे ही हैं।
प्रोसेसर: वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो में लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट है।
मेमोरी: दोनों फोन 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आते हैं।
रियर कैमरा: वीवो एक्स200 में 50MP प्राइमरी (सोनी IMX921), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो लेंस है।
वीवो एक्स200 प्रो: इसमें 50MP प्राइमरी (LYT-818), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 200MP Zeiss APO टेलीफोटो लेंस है।
फ्रंट कैमरा: दोनों फ्लैगशिप फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा है।
बैटरी: वीवो एक्स200 में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,800mAh की बैटरी है। वीवो एक्स200 प्रो में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: ये दोनों फ़ोन Android 14 आधारित Origin OS 5 पर काम करते हैं।
अन्य: दोनों ही बेहतरीन IP68+IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक से लैस हैं।