×

डेल ने लॉन्च किया प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस Dell Latitude 7400 2-in-1

 

जयपुर। टेक कंम्पनी डेल इंडिया ने 7 जून को एक नया लैपटॉप Dell Latitude 7400 2-in-1 लॉन्च किया है। कंम्पनी द्वारा दावा किय जा रहा है कि यह लैपटॉप प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस दूनिया का पहला लैपटॉप है।
आइये जानते है क्या है प्रॉक्सिमिटी सेंसर— यह एक ऐसा सेंसर है जो लैपटॉप के पास यूजर्स पास आने और दूर जाने को सेंस करता है। और उसी के हिसाब  लॉक और अनलॉक हो जाता है। यह टेक्नॉलजी विंडोज हेलो फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के साथ काम करती है। डेल ने इस फीचर को एक्सप्रेस साइन-इन नाम दिया है।कीमत: जहां तक इसकी कीमत की बात है तो यह लैपटॉप 1,35,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। जानकारी दे दें कि इस कीमत में जीएसटी ऐड नहीं है। यह लैपटॉप भारत में कब से उपलब्ध होगा इस बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्पेशिफिकेशन : इस लैपटॉप के फीचर्स की बात करें तो लैपटॉप को एक दमदार बैटरी बैपअप के साथ लॉन्च किया गया है। जिसे ​बैकअप टाइम 24 घंटे बताया जा रहा है। और दावा किया है कि यह बैटरी 1 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इकसे डिजाइन की बात करें तो यह टाइटन ग्रे फिनिश वाला लैपटॉप ऐल्युमिनियम बॉडी, हेयरलाइन ब्रश्ड डिजाइन के साथ आता है। लैपटॉप में डायमंड कट एज दिए गए हैं 14 इंच की फुल एचडी टचस्क्रीन दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। लैपटॉप की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन दी गई है। यह लैपटॉप 8th-generation Intel Core -i7 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 620 मौजूद है। लैपटॉप में यूएसबी 3.1 जेन 1 पोर्ट, दो थंडरबोल्ट 3 पोर्ट, एक एचडीएएमआई 1.4 पोर्ट, एक यूएसडी 4.0 कार्ड रीडर दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें इसमें 2X2 MIMo ऐंटेना के साथ ड्यूल बैंड 802.11 एसी वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे ऑप्शन उपलब्ध हैं।

डेल इंडिया ने 7 जून को एक नया लैपटॉप Dell Latitude 7400 2-in-1 लॉन्च किया है। कंम्पनी द्वारा दावा किय जा रहा है कि यह लैपटॉप प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस दूनिया का पहला लैपटॉप है जो लैपटॉप के पास यूजर्स पास आने और दूर जाने को सेंस करता है। और उसी के हिसाब  लॉक और अनलॉक हो जाता है। यह लैपटॉप 1,35,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। डेल ने लॉन्च किया प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस Dell Latitude 7400 2-in-1