×

iPhone 18 Pro Max की बैटरी ने मचाया धमाल, 45 घंटे तक मिलेगा वीडियो प्लेबैक; जानें Pro मॉडल का भी बैकअप
 

 

Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा और परफॉर्मेंस के साथ बैटरी को भी बड़ा अपग्रेड दिया है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए A20 Pro चिपसेट, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और अपडेटेड बैटरी डिजाइन के साथ पेश किया है. खासतौर पर iPhone 18 Pro Max की बैटरी लाइफ इसे पिछले मॉडल्स से अलग बनाती है. Apple का दावा है कि यह अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ देने वाला iPhone है.
iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे तक चलेगी बैटरी
iPhone 18 Pro Max में बैटरी बैकअप को लेकर Apple ने बड़ा दावा किया है. कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. वहीं नए बैटरी यूज पैटर्न के आधार पर इसका इस्तेमाल करीब 29 घंटे तक किया जा सकता है.
इतना ही नहीं, अगर आपके पास चार्जिंग के लिए सिर्फ कुछ मिनट हैं तो भी यह फोन काफी काम आ सकता है. Apple के अनुसार, महज 5 मिनट की वायर्ड चार्जिंग के बाद iPhone 18 Pro Max करीब 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.


iPhone 18 Pro में भी मिला बेहतर बैकअप
छोटे मॉडल यानी iPhone 18 Pro में भी बैटरी को लेकर सुधार देखने को मिलता है. Apple के मुताबिक, यह फोन 34 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है. वहीं स्ट्रीमिंग वीडियो देखने पर बैटरी करीब 31 घंटे तक चल सकती है.
इसके मुकाबले iPhone 18 Pro Max स्ट्रीमिंग वीडियो में 38 घंटे तक का बैकअप देता है. यानी ज्यादा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए Pro Max मॉडल ज्यादा बेहतर विकल्प नजर आता है.
Charging भी हुई पहले से तेज
नई iPhone 18 Pro सीरीज में चार्जिंग स्पीड पर भी ध्यान दिया गया है. iPhone 18 Pro को 60W-capable एडाप्टर की मदद से करीब 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.
वहीं वायरलेस चार्जिंग के जरिए करीब 30 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा किया गया है. दोनों Pro मॉडल में MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो 25W तक की चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करता है.


A20 Pro चिप के साथ बेहतर कूलिंग सिस्टम
Apple ने सिर्फ बैटरी की क्षमता बढ़ाने पर ही काम नहीं किया है, बल्कि फोन को ठंडा रखने के लिए थर्मल मैनेजमेंट भी बेहतर किया गया है. iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro चिप के साथ नई वेपर चैंबर कूलिंग तकनीक दी गई है.
इसका आकार पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा है. इससे गेमिंग, AI फीचर्स और लंबे समय तक चलने वाले हाई-परफॉर्मेंस टास्क के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने और लगातार बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद मिल सकती है.
Battery के मामले में Pro Max सबसे आगे
कुल मिलाकर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों में बैटरी को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं. हालांकि, बैटरी बैकअप के मामले में Pro Max मॉडल स्पष्ट रूप से आगे है. 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और तेज चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे उन यूजर्स के लिए खास बनाते हैं, जो फोन का इस्तेमाल लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए करना चाहते हैं.