Filpcart बिग बिलियन डेज में भारी डिस्काउंट: स्मार्ट ट्रिक्स से एक-तिहाई दाम पर पाएं प्रीमियम प्रोडक्ट्स
Flipkart Big Billion Days (BBD) 2026 सेल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सेल में iPhone, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टफोन और दूसरे प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स मिलने वाली हैं। अगर आप भी इस बार सेल में बड़ी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन एक साथ पूरा पेमेंट करने को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए एक नया पेमेंट ऑप्शन सामने आया है।Flipkart Group के सपोर्ट वाले यूथ-केंद्रित फिनटेक प्लेटफॉर्म super.money ने अपने नए ई-कॉमर्स और अफोर्डेबिलिटी फीचर splitStore की घोषणा की है। इसके जरिए ग्राहक किसी प्रोडक्ट की पूरी कीमत एक साथ देने के बजाय उसे तीन हिस्सों में बांटकर 3 महीने में चुका सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा में 0% ब्याज और कोई अतिरिक्त फीस नहीं होगी।
कैसे काम करेगा super.money का splitStore?
splitStore का ऑप्शन super.money ऐप के अंदर उपलब्ध होगा। कंपनी इसे एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पेश कर रही है, जहां ग्राहक Big Billion Days 2026 की डील्स का फायदा उठाते हुए फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन के साथ खरीदारी कर सकेंगे।
इस सुविधा में खरीदारी के समय ग्राहक को कुल बिल का सिर्फ एक-तिहाई हिस्सा पहले देना होगा। पहली पेमेंट के बाद ऑर्डर को डिस्पैच किया जाएगा। इसके बाद बची हुई रकम को अगले दो महीनों में दो बराबर किस्तों में चुकाया जा सकेगा।यानी पूरी पेमेंट को तीन हिस्सों में बांट दिया जाएगा और कंपनी के मुताबिक इस 3-महीने के स्प्लिट पेमेंट पर 0% ब्याज और 0 अतिरिक्त फीस होगी।
iPhone 17 से समझिए पूरा गणित
Flipkart ने BBD 2026 के दौरान iPhone समेत कई प्रीमियम प्रोडक्ट्स की कीमतों को पहले ही टीज किया है। उदाहरण के तौर पर iPhone 17 (256GB) की कीमत सेल में ₹99,900 से घटकर ₹84,999 बताई गई है।अगर इसे splitStore के जरिए तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है, तो करीब ₹28,333 प्रति भुगतान के हिसाब से रकम चुकानी होगी। यानी ग्राहक को पूरी कीमत एक साथ देने के बजाय तीन हिस्सों में भुगतान करने का विकल्प मिलेगा।
iPhone 15 से लेकर Sony TV तक कई प्रोडक्ट्स पर फायदा
इस सुविधा का फायदा सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है। कंपनी ने iPhone 15 की कीमत सेल में ₹67,999 बताई है, जिसे भी तीन पेमेंट में खरीदा जा सकता है।इसके अलावा होम एंटरटेनमेंट के लिए Sony Bravia 65-इंच Smart Google TV और गेमिंग लवर्स के लिए Acer Nitro V16S (Intel Core i5, 14th Gen) जैसे प्रोडक्ट्स को भी splitStore के जरिए खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है।इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा इस पेमेंट सुविधा का इस्तेमाल शूज, वॉच, फैशन, ब्यूटी और दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स की खरीदारी में भी किया जा सकता है।
4 स्टेप में करें Split Payment
splitStore के जरिए खरीदारी करने का प्रोसेस काफी आसान बताया गया है।
स्टेप 1: अपने फोन में super.money ऐप ओपन करें।
स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले splitStore ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 3: मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी आदि में से अपनी पसंदीदा कैटेगरी चुनें।
स्टेप 4: KYC पूरा करने के बाद 3 हिस्सों में पेमेंट का विकल्प चुनकर ऑर्डर पूरा करें।
बिना क्रेडिट कार्ड के आसान पेमेंट का विकल्प
splitStore की सबसे खास बात यह है कि कंपनी इसे एक ऐसे विकल्प के तौर पर पेश कर रही है, जिसमें ग्राहक को एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा में प्रोसेसिंग फीस और ब्याज नहीं लिया जाएगा।हालांकि, किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उपलब्ध ऑफर, पात्रता, पेमेंट शर्तों और अंतिम कीमत को जरूर चेक करना चाहिए। खासकर सेल के दौरान अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर ऑफर और उपलब्धता बदल सकती है।अगर आप Big Billion Days 2026 में महंगा स्मार्टफोन, टीवी या लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो splitStore आपके लिए एक ऐसा विकल्प हो सकता है जिससे बड़ी खरीदारी का भुगतान एक साथ करने के बजाय तीन हिस्सों में किया जा सके।