रियलमी पी सीरीज ने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बैटरी परफॉर्मेंस को दी नई पहचान
नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारत के तेजी से बदलते स्मार्टफोन बाजार में अब ग्राहक केवल ज्यादा फीचर्स देखकर प्रभावित नहीं होते। आज सबसे ज्यादा मायने रखती है वास्तविक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस, खासकर बैटरी लाइफ, जो युवा और ऑनलाइन-केंद्रित यूजर्स के लिए सबसे अहम फैक्टर बन चुकी है।
गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑफिस का काम और कंटेंट क्रिएशन जैसी जरूरतों के बीच अब यूजर्स चाहते हैं कि उनका स्मार्टफोन पूरे दिन बिना रुकावट साथ निभाए। बैटरी बैकअप अब सीधे तौर पर सुविधा, भरोसे और बेहतर स्मार्टफोन अनुभव से जुड़ गया है।
हालांकि, कई वर्षों तक मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्राहकों को समझौता करना पड़ता था। उन्हें परफॉर्मेंस, डिजाइन या बैटरी में से किसी एक को प्राथमिकता देनी पड़ती थी।
रियलमी पी सीरीज को इसी कमी को दूर करने के लिए बनाई गई थी। शुरुआत से ही इस सीरीज को इस तरह डिजाइन किया गया कि इसमें परफॉर्मेंस, स्टाइल और शानदार बैटरी बैकअप का संतुलन मिले, जो इस सेगमेंट में पहले लगातार देखने को नहीं मिलता था।
रियलमी की पुरानी पहचान को आगे बढ़ाते हुए पी सीरीज ने सिर्फ मुकाबला करने के बजाय ऑनलाइन स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्राहकों की उम्मीदों को नए स्तर पर पहुंचाने का काम किया।
हर नई जनरेशन के साथ पी सीरीज रियलमी की सबसे मजबूत ऑनलाइन-केंद्रित स्मार्टफोन लाइनअप में शामिल होती गई।
रियलमी पी1 सीरीज ने स्टाइलिश डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ मजबूत शुरुआत की। इसने साबित किया कि इस सेगमेंट में भी बेहतर यूजर एक्सपीरियंस बिना समझौते के दिया जा सकता है।
इसके बाद रियलमी पी2 सीरीज में डिस्प्ले क्वालिटी, उपयोगिता और ओवरऑल बैलेंस में सुधार किया गया। वहीं, रियलमी पी3 सीरीज ने युवा ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई और ज्यादा प्रीमियम व बेहतर स्मार्टफोन अनुभव देने पर फोकस किया।
हर नई पीढ़ी के साथ यह सीरीज बदलती ग्राहक जरूरतों के अनुसार खुद को बेहतर बनाती रही और केवल ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय व्यावहारिक इनोवेशन पर ध्यान देती रही। इसी वजह से पी सीरीज ने मिड-रेंज कैटेगरी में प्रीमियम अनुभव और बेहतर बैटरी प्रदर्शन चाहने वाले ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत जगह बनाई।
जैसे-जैसे स्मार्टफोन पर निर्भरता बढ़ी, वैसे-वैसे बैटरी खत्म होने की चिंता भी यूजर्स की बड़ी समस्या बन गई। लोग चार्जिंग पॉइंट ढूंढने लगे, सफर में पावर बैंक साथ रखने लगे और बार-बार बैटरी प्रतिशत चेक करने लगे।
रियलमी ने समझा कि आधुनिक यूजर्स केवल तेज प्रोसेसर या बड़ी स्क्रीन नहीं चाहते, बल्कि ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो लगातार चार्जिंग की चिंता के बिना उनके व्यस्त जीवन के साथ तालमेल बनाए रख सके। यही सोच पी सीरीज की सबसे बड़ी ताकत बनी।
यह बदलाव खास तौर पर रियलमी पी4 पावर के लॉन्च के साथ देखने को मिला, जिसने भारत का पहला 10,001एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया। यह केवल बड़ी बैटरी वाला फोन नहीं था, बल्कि इसने मिड-रेंज सेगमेंट में बैटरी बैकअप की सोच को ही बदल दिया।
ऐसे समय में जब यूजर्स गेमिंग, मनोरंजन, यात्रा, काम और कम्युनिकेशन के लिए लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, पी4 पावर ने यूजर्स की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक का समाधान पेश किया। साथ ही इसने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बैटरी लीडरशिप को और मजबूत किया।
रियलमी पी4 पावर के जरिए कंपनी ने शानदार बैटरी परफॉर्मेंस दी और अब वह इस विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
आने वाला रियलमी पी4आर इस सेगमेंट में बेहतरीन बैटरी के साथ लॉन्च होगा और यह पी सीरीज की भरोसेमंद बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस वाली पहचान को और मजबूत करेगा।
पहले की पीढ़ियों ने बैलेंस्ड परफॉर्मेंस की मजबूत नींव रखी थी, जबकि पी4 पावर ने भारत के पहले 10,001एमएएच बैटरी स्मार्टफोन के जरिए बैटरी इनोवेशन को नई दिशा दी।
अब रियलमी पी4आर उसी गति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। यह उन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा जो चाहते हैं कि उनका फोन ज्यादा काम करे, लंबे समय तक चले और बैटरी के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन दे।
बदलती उम्मीदों के बीच अब रियलमी पी सीरीज केवल यूजर्स की जरूरतों को पूरा नहीं कर रही, बल्कि उन्हें नई दिशा भी दे रही है।
जो सीरीज कभी समझौते को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू हुई थी, वह अब बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में एक मजबूत लीडरशिप बन चुकी है और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी