बार-बार फोन बदलने का झंझट खत्म! 6 साल के सपोर्ट और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Galaxy A08
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपका फोकस बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर है, तो Samsung ने बाजार में अपना नया फोन Galaxy A08 पेश किया है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A08 को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹18,499 बताई गई है।फोन की बिक्री Samsung के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, प्रमुख रिटेल स्टोर्स, कंपनी की वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसे Dark Blue, Green और Silver कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI और NBFC पार्टनर्स के जरिए आसान किस्तों के विकल्प भी दे रही है।
6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स और 6 OS अपग्रेड
Galaxy A08 की सबसे बड़ी खासियतों में इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट शामिल है। Samsung के मुताबिक फोन को 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।इसके अलावा फोन में Samsung Knox सिक्योरिटी भी दी गई है, जो यूजर के महत्वपूर्ण डेटा और डिवाइस सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए काम करती है।
AI फीचर्स भी मिलेंगे
फोन में कई नए AI फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Circle to Search, Google Gemini और Perplexity जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।यूजर पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर Gemini जैसे AI फीचर को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा Samsung के Quick Share और Modes & Routines जैसे फीचर्स भी फोन में मिलते हैं।
6.7 इंच की 90Hz डिस्प्ले
Galaxy A08 में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल को ज्यादा स्मूथ बनाने में मदद करता है।स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल किया गया है। फोन की मोटाई करीब 8mm है और इसे IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा मिलती है।
50MP कैमरा से लेकर 6000mAh बैटरी तक
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ सेंसर
- 8MP फ्रंट सेल्फी कैमरा
मिलता है।
पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी सामान्य इस्तेमाल में फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है।
Helio G99+ प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A08 में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर के साथ 4GB RAM दी गई है। फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।कुल मिलाकर Samsung Galaxy A08 में बड़ी स्क्रीन, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट को एक साथ लाने की कोशिश की गई है। अब इसकी वास्तविक परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप का अंदाजा इस्तेमाल के बाद ही बेहतर तरीके से लगाया जा सकेगा।