Nothing Phone 3a पर बंपर ऑफर! 50MP कैमरा और दमदार फीचर्स वाला फोन अब सस्ते में, जानें डील
अगर आप Nothing का स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो कंपनी के मिड-रेंज फ़ोन पर यह ऑफ़र आपके काम आ सकता है। इस साल मार्च में लॉन्च हुआ Nothing Phone 4a अब Reliance Digital पर बैंक ऑफ़र के साथ कम कीमत पर मिल रहा है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आप इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट पर ₹2,624 की छूट पा सकते हैं। इससे फ़ोन की असल कीमत घटकर ₹32,374 हो जाती है।
₹2,624 की छूट उपलब्ध
Reliance Digital पर Nothing Phone 4a का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट ₹34,999 में लिस्टेड है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर इस मॉडल पर ₹2,624 की छूट मिलती है। बैंक ऑफ़र का फ़ायदा उठाने के बाद, इसकी असल कीमत ₹32,374 हो जाती है, जिससे खरीदार लिस्टेड कीमत के मुकाबले ₹2,624 बचा सकते हैं।
डुअल 50-मेगापिक्सल कैमरा और 120 Hz डिस्प्ले
Nothing Phone 4A में 6.78-इंच का LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1224×2720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसके पिछले हिस्से में f/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ़ोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
5,400 mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर
यह फ़ोन Android 16 पर आधारित OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 7S Gen 4 प्रोसेसर लगा है। इसे 5,400mAh की बैटरी पावर देती है जो 50W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर्स हैं।