×

Xiaomi पोको लॉन्चर 2.0 को बेहतर डिज़ाइन के साथ किया अपडेट

 

जयपुर। शाओमी ने पिछले साल पोको F1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके कुछ महीने बाद, Xiaomi ने इस Android फोन के लिए पोको लॉन्चर जारी किया था और अब, इसे अपडेट कर दिया गया है। जिसे पोकोलॉन्चर 2.0 नाम दिया गया है।इस नये पोको लॉन्चर 2.0 ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।इसे बिना की कीमत के डाउनलोड किया जा सकता है। तथा इसे ​किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए उपयोग मेंं लिया जा सकता है। लॉन्चर 2.0 की साइज लगभग 11 एमबी है। पोको लांचर 2.0 की विशेषताओं के बार में बात करें तो इसके डिज़ाइन पॉलिश के साथ कॉस्मेटिक होते हैं। अब आपके पास एप्लिकेशन ड्रॉअर में डिफ़ॉल्ट व्हाइट बैकग्रांड के साथ दिखेगा। अगर आप इसका बैकग्रांउड चैंज करना चाहते हैं तो ये विकल्प भी आपको इसमें मिलता है। इससे आप अपने वॉलपेपर को ऐप ड्रावर से देख पाएंगे। लॉन्चर आपको नोटिफिकेशन बैज को कस्टमाइज़ करने की सुविधा भी देता है – आपके पास स्क्वायर, सर्कल और बहुत कुछ हो सकता है। स्क्रीन लॉक करने के लिए डबल टैप करने का विकल्प भी है। अक्टूबर 2018 में जारी होने के बाद से इस ऐप को 5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
शाओमी के इस लॉन्चर को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। उम्मीद इसके नये अपडेट वर्जन आने के बाद इसके डाउनलोड की संख्या और अधिक बढ़ेगी। पोको लॉचंर 2.0 आपके फोन को आर्कषक बनाता है। और एक बेहतरीन इंटरफेस प्रदान करता हैै। आपको बता दे दें कंम्पनी ने पोको स्मार्टफोन लॉन्च किया था यह फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक संचालित था।

Xiaomi ने इस Android फोन के लिए पोको लॉन्चर जारी किया था और अब, इसे अपडेट कर दिया गया है। जिसे पोकोलॉन्चर 2.0 नाम दिया गया है। इस नये पोको लॉन्चर 2.0 ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।इसे बिना की कीमत के डाउनलोड किया जा सकता है। लॉन्चर आपको नोटिफिकेशन बैज को कस्टमाइज़ करने की सुविधा भी देता है। Xiaomi पोको लॉन्चर 2.0 को बेहतर डिज़ाइन के साथ किया अपडेट