×

तैयार हो रहा है ओपो का एक और नया 5जी फोन, स्टाईलिश और दमदार OPPO A78 5G जल्द होगा लॉन्च

 

मोबाइल न्यूज़ डेस्क - OPPO से जुड़ी खबर आई है कि कंपनी अपनी 'A' सीरीज के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे OPPO A78 5G नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसे ओपो मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से टेक जगत में चर्चा तेज हो गई है कि ओपो ए78 5जी फोन जल्द ही बाजार में एंट्री करने वाला है। हालांकि ओप्पो कंपनी ने अभी तक OPPO A78 5G फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स और सर्टिफिकेशन में इस अपकमिंग ओप्पो मोबाइल के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। OPPO A78 5G फोन को मॉडल नंबर CPH2483 के साथ सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर सर्टिफाई किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले यह स्मार्टफोन FCC, ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन और IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। इन सभी वेबसाइट्स पर Oppo A78 5G एक ही मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। लगातार सर्टिफिकेशन मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि ओप्पो द्वारा इस A78 5G फोन को जनवरी 2023 में लॉन्च किया जाएगा। Oppo A78 5G फोन के बारे में अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन n5/n7/n38/n44/n66 5G बैंड को सपोर्ट करेगा। Oppo Mobile में Android 13 के साथ-साथ ColorOS 13 दिए जाने की बात सामने आई है। 

बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 33W रैपिड चार्जिंग तकनीक से लैस होगा और पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।OPPO A78 5G डुअल-बैंड (2.4GHz – 5GHz) वाई-फाई के साथ-साथ LTE, ब्लूटूथ 5.3 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। सर्टिफिकेशन में Oppo A78 5G फोन का डाइमेंशन 163.8 x 75.04 मिलीमीटर और वज़न 180.09 ग्राम बताया गया है। ओप्पो ए78 5जी फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। यहां ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन Reno 9 5G की बात करें तो इसमें 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का फुलएचडी+ OLED पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। OPPO Reno 9 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 2.4GHz पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। ओप्पो का यह मोबाइल 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।