×

Kartik Purnima 2023 कब है कार्तिक पूर्णिमा, नोट करें सही तारीख और पूजा मुहूर्त 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी कार्तिक मास चल रहा है और यह महीना भगवान विष्णु की साधना के लिए श्रेष्ठ माना गया है इस दौरान पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। 

जो कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साधना आराधना के लिए श्रेष्ठ दिन होता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कार्तिक पूर्णिमा की तारीख और पूजन मुहूर्त के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा इस बार 26 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन यानी 27 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक गंगा स्नान दान करना श्रेष्ठ माना जाता है। 

इस साल देव दीपावली का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले यानी 26 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। क्योंकि जब पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में विद्यमान होती है उसी दिन देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देवतागण धरती पर आते हैं और दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं। देव दीपावली के शुभ दिन संध्याकाल में दीपदान करना उत्तम माना जाता है इसी रात को लक्ष्मी पूजन भी किया जाता है।