Vijaya Ekadashi 2025 गरीबी होगी दूर, दरिद्रता से मिलेगी मुक्ति, एकादशी पर आज इस मुहूर्त में करें विष्णु पूजा

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भक्त दिनभर उपवास रखकर श्री हरि की विधिवत पूजा करते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एकादशी का व्रत हर माह में दो बार पड़ता है ऐसे साल में कुल 24 एकादशी व्रत किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाला एकादशी व्रत विजया एकादशी के नाम से जाना जा रहा है

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से हर काम में सफलता मिलती है। इस बार विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी दिन सोमवार यानी आज किया जा रहा है तो ऐसे में हम आपको पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी दिन रविवार की दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से आरंभ हो चुकी है जो कि 24 फरवरी की दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। एकादशी तिथि का सूर्योदय 24 फरवरी को होगा। इसलिए इसी दिन विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है जिसके चलते इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

एकादशी का शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि एकादशी का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 9 मिनट तक है इसके अलावा दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजकर 26 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। वही शाम 4 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक का समय अच्छा है। इसके अलावा आखिरी शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 18 मिनट से लेकर 7 बजकर 42 मिनट तक का है।