×

Vat Savitri Vrat 2024 पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए कल इस विधि से करें पूजा

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत पूजन किया जाता है जो कि शादीशुदा महिलाओं के लिए खास होता है वैवाहित महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना हेतु करती है तो वही कुंवारी कन्याएं वट सावित्री का व्रत सुयोग्य वर की इच्छा से करती है इस साल वट सावित्री का व्रत 6 जून दिन गुरुवार यानी कल किया जाएगा।

इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से लाभ की प्राप्ति होती है लेकिन विधिवत पूजा करने से ही व्रत पूजन का पूर्ण फल मिलता है ऐसे में अगर आप वट सावित्री के दिन उपवास और पूजन का संकल्प कर रही है तो इस विधि से पूजा करें माना जाता है कि ऐसा करने से पति की आयु में वृद्धि होती है और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं संपूर्ण पूजा विधि। 

संपूर्ण पूजा विधि—
आपको बता दें कि कल यानी 6 जून को वट सावित्री का व्रत महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ अगर विधिवत तरीके से किया जाए तो व्रत पूजन का पूर्ण फल प्राप्त होता है। वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष के पेड़ की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए और इसके बाद बरगद के पेड़ की सात या फिर 11 परिक्रमा करते हुए पेड़ पर कच्चा सूत लपेटतना चाहिए। कच्चा सूत न मिलने पर आप कलावे का भी प्रयोग कर सकती है।

उसके बाद वट वृक्ष को जल अर्पित कर पेड़ के नीचे बैठकर वट सावित्री की कथा सुनें इसके बाद भगवान से अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें आप सुखी दांपत्य जीवन के लिए भी भगवान से प्रार्थना कर सकती है।