×

Tulsi vivah muhurat: आज है तुलसी विवाह, जा​निए विवाह का शुभ मुहूर्त और महत्व

 

हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक का​र्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता हैं इसे देवउठनी एकादशी के रूप में भी मनाया जाता हैं इस साल देवउठनी एकादशी 25 नवंबर दिन बुधवार यानी की आज मनाई जा रही हैं इस दिन देवी मां तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से किया जाता हैं ऐसा कहा गया हैं जो लोग तुलसी विवाह का अनुष्ठान करते हैं उन्हें उतना ही पुण्य फल मिलता हैं जितना कन्यादान से प्राप्त होता हैं शालिग्राम विष्णु का ही एक अवतार हैं इसे पीछे एक कथा प्रचलित हैं।

पौराणिक कथा के मुताबिक एक बार तुलसी ने श्री विष्णु को गुस्से में आकर शाश्र दे दिया था। जिसके चलते वो पत्थर के बन गए थे। इस शाश्र से मुक्ति पाने के लिए विष्णु ने शालिग्राम का अवतार लिया। इसके बाद उन्होंने माता तुलसी से विवाह किया। ऐसा कहा जाता हैं। कि माता लक्ष्मी का अवतार देवी तुलसी हैं कई जगहों पर द्वादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता हैं।

आज के दिन तुलसी विवाह के लिए तुलसी के पौधे के चारों ओर मंडप बनाएं। फिर तुलसी के पौधे को एक लाल चुनरी अर्पित करें। साथ ही श्रृंगार की सभी चीजों भी अर्पित करें। इसके बाद श्री गणेश और शालिग्राम की पूजा करें। शालिग्राम भगवान की मूर्ति का सिंहासन हाथ लें। फिर इनकी सात परिक्रमा तुलसी जी के साथ कराएं। आरती पूजन करें और विवाह के मंगल गीत भी गाएं।

जानिए तुलसी विवाह का मुहूर्त—
एकादशी तिथि प्रारंभ— 25 नवंबर, बुधवार सुबह 2:42 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त— 26 नवंबर, गुरुवार, सुबह 5:10 बजे तक
द्वादशी तिथि प्रारंभ— 26 नवंबर, गुरुवार, सुबह 5 बजकर 10 मिनट से
द्वादशी तिथि समाप्त— 27 नवंबर, शुक्रवार, सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक