×

महाष्टमी के अवसर पर वीडियो से कीजिए माता के शक्तिपीठों के दर्शन, जय माता दी लिख ​पाएं आशीर्वाद 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: अभी चैत्र मास की नवरात्रि चल रही है जो कि देवी साधना को समर्पित होती है इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत आदि रखा जाता है माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में देवी साधना उत्तम फल प्रदान करती है

आज यानी 17 अप्रैल दिन मंगलवार को चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी मनाई जा रही है और आज के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की साधना की जाती है इस दिन मां गौरी की पूजा उत्तम फल प्रदान करती है साथ ही कई भक्त महाष्टमी पर कन्या पूजन भी करते हैं ऐसे में आज हम आपको देवी के सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन वीडियो द्वारा करा रहे हैं। 

यहां वीडियो में करें शक्तिपीठों के दर्शन

<a href=https://youtube.com/embed/vbq-YJwS2cE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vbq-YJwS2cE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कालीघाट मंदिर कोलकाता, यहां माता के पांव की चार अंगुलिया गिरी थी। इसके अलावा अम्बाजी का मंदिर गुजराज, यहां देवी का ह्रदय गिरा था। कोलापुर महालक्ष्मी मंदिर, यहां पर त्रिनेत्र गिरा था। नैना देवी मंदिर, यहां पर आंखों का गिरना माना गया है इसके अलावा कामाख्या देवी मंदिर में योनि गिरी थी।

हरसिद्धि माता मंदिर उज्जैन, यहां बायां हाथ और होंठ गिरा था। इसके अलावा ज्वाला देवी मंदिर में सती की जीभ गिरी थी। कालीघाट में माता के बाएं पैर का अंगूठा गिरा था। नवरात्रि के पावन दिनों में इन शक्तिपीठों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है और सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।