नवरात्रि पांचवा दिनः आज करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि
ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः अभी देवी आराधना का महापर्व नवरात्रि चल रहा है ये त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जो कि पूरे नौ दिनों तक चलता है। इसमें मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की विधिवत पूजा की जाती है और उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि देवी दुर्गा की आराधना और उपासना से भक्तों के सभी दुख दर्द दूर हो जाते है।
इस बार नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से हो चुका है और समापन 30 मार्च को रामनवमी के दिन हो जाएगा। आज यानी 26 मार्च को नवरत्रि का पांचवां दिन है जो मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप यानी मां स्कंदमाता की पूजा को समर्पित है इस दिन माता की विधिवत पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है, तो आज हम आपको स्कंदमाता की पूजा विधि बता रहे है।
मां स्कंदमाता की पूजा विधि-
आपको बता दें कि नवरात्रि के पांचवे दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद हरे रंग के वस्त्र धारण कर पूजन स्थल की साफ सफाई करें इसके बाद गंगाजल का चारों ओर छिड़काव करें। अब स्कंदमाता का ध्यान करते हुए देवी मां की पूजा आरंभ करें माता को हरी चूड़ी, हरी साड़ी, मेंहदी, सिंदूर, रौली, अक्षत चढ़ाएं।
इस दिन हरी चुनरी में नारियल रखकर नन्दगोपगृहे जाता यशोदागर्भ सम्भवाण् ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। देवी मां को धूप, दीपक दिखाकर उनके प्रिय भोग केले का नैवेद्य अर्पित करें फिर माता की कथा का संपूर्ण पाठ कर उनकी आरती पढ़ें। मान्यता है कि इस विधि से अगर देवी मां की पूजा की जाए तो सूनी गोद भर जाती है और संतान सुख में वृद्धि होती है।