×

दुर्गा सप्तशती का पाठ करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

 

हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही खास माना जाता हैं, वही नवरात्रि में देवी की उपासना, व्रत उपवास, पूजा पाठ और दुर्गा सप्तशती का पाठ विशेष महत्व रखता हैं नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ अलग अलग रूपों की आराधना और हर​ दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विधान होता हैं वही विशेष फल की प्राप्ति और मां को प्रसन्न करने के लिए नियम के मुताबिक दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते वक्त किन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

बता दें कि नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा की पूजा करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा सबसे पहले की जानी चाहिए। वही अगर आपने घर पर कलश की स्थापना की हैं, तो पहले कलश की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद देवी की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुरू करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले पुस्तक को लाल कपड़े पर रखें और उस पर अक्षत और पुष्प अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती के पाठ को करने से पहले इसका शापोद्धार करना चाहिए। क्योंकि दुर्गा सप्तशती का हर मंत्र ब्रह्मा, वशिष्ठ और​ विश्वामित्र जी द्वारा शापित किया गया हैं।

वही नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के पाठ से पहले और बाद में नर्वाण मंत्र ‘ओं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे’ का पाठ करना बहुत ही जरूरी होता हैं। अगर आप दुर्गा सप्तशती का पाठ संस्कृत भाषा में कठिनाई आती हैं तो इसे हिंदी में​ किया जा सकता हैं।

नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा की पूजा करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा सबसे पहले की जानी चाहिए। वही अगर आपने घर पर कलश की स्थापना की हैं, तो पहले कलश की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद देवी की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुरू करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले पुस्तक को लाल कपड़े पर रखें और उस पर अक्षत और पुष्प अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान