×

इस साल कब होगा दु​र्गा विसर्जन, जानिए ​तारीख और माता की विदाई का मुहूर्त

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को महत्वपूर्ण माना गया है वही पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी की 26 सितंबर दिन सोमवार से हो चुकी है और आज नवरात्रि का पांचवां दिन है जो मां दुर्गा के स्कंदमाता रूप को समर्पित है इस दिन मां स्कंदमाता की भक्त विधिवत पूजा करते हैं और अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना भी करते हैं

नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के बाद दशमी तिथि पर देवी मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है नौ दिन तक माता अपने भक्तों के बीच रहकर उनके दुखों को हरती है और सुख समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद प्रदान करती है इस साल मां दुर्गा का विसर्जन 5 अक्टूबर यानी नवरात्रि की दशमी तिथि को धूम धाम के साथ किया जाएगा तो आज हम आपको दुर्गा विसर्जन के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

जगत जननी मां भवानी की प्रतिमा का विसर्जन विजयादशमी यानी कि दशहरे के दिन किया जाएगा। इस साल दुर्गा विसर्जन 5 अक्टूबर को होगा। इस दिन शुभ काल में ही माता की विदाई देना उत्तम और फलदायी रहेगा। वही नवरात्रि व्रत का पारण अधिकतर भक्त नवमी को करते हैं लेकिन कुछ लोग दशमी तिथि पर मां को विदा करने के बाद अपना व्रत खोलते हैं

पंचांग के अनुसार आश्विन मास की दशमी 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन 5 अक्टूबर को 12 बजे होगा। ऐसे में शुभ मुहूर्त में देवी मां का विसर्जन करना अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि दशमी तिथि पर माता का विसर्जन करने से पहले उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए विसर्जन के समय मंत्र का जाप करते हुए देवी को विदाई देना शुभ माना जाता है ऐसा करने से देवी भक्तों के सभी कष्ट और संकट को दूर करती है और सदैव माता की कृपा भक्तों पर बनी रहती है जिससे जीवन में सुखों की कमी नहीं रहती है।