आज है चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन, माता रानी से आशीर्वाद पाने के लिए करें ये काम
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: पंचांग के अनुसार चैत्र मास का आरंभ हो चुका है हर साल हिंदू धर्म के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नौ दिनों तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है हिंदू धर्म में वैसे तो सालभर में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि पड़ती है चैत्र नवरात्रि का पर्व 2 अप्रैल दिन शनिवार यानी आज से शुरू हो चुका है और 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है
माता रानी को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना गया है धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती है साथ ही उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती है मगर चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसे काम भी हैं जिसको भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना माता नाराज हो सकती है तो आज हम आपको बता रहे है कि वो कौन से काम है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए तो आइए जानते हैं।
नवरात्रि में न करें ये काम—
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत रखने वाले जातकों को अपने दाढ़ी मूंछ या बाल नहीं कटवाने चाहिए अगर व्रत नहीं भी किया है लेकिन घर में अगर कलश की स्थापना की गई है तो भी परिवार के लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए। नवरात्रि के दौरान घर में पूरे नौ दिन तक सात्विक भोजन बनना चाहिए, तामसिक भोजन जैसे मास मदिरा या प्याज लहसुन से परहेज करना चाहिए चैत्र नवरात्रि के दौरान अगर किसी जातक ने उपवास रखा है तो उसे दिन में बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए।
नवरात्रि के दौरान व्रती साधक फलाहार करते वक्त एक ही स्थान पर बैठकर फलाहार करें यानी पहले दिन जिस जगह बैठकर आपने फलाहार किया था उसी स्थान पर नौ दिनों तक व्रत खोलें, अन्यथा व्रत का फल प्राप्त नहीं होगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान अगर आपने घर में मां दुर्गा की अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए घर का कोई भी एक सदस्य घर में जरूर मौजूद होना चाहिए।
चैत्र कलशस्थापना का मुहूर्त—
चैत्र घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ: 2 अप्रैल 2022, शनिवार, प्रातः 06:22 बजे से
चैत्र घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त समाप्त: 2 अप्रैल 2022, शनिवार, प्रातः 08:31 मिनट पर
कुल अवधि: 02 घण्टे 09 मिनट
घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:08 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा।