×

13 अगस्त को नाग पंचमी, जानिए पूजन का मुहूर्त और मनोकामना पूर्ति के उपाय

 

जयपुर एस्ट्रो डेस्क: ​अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा हैं यह पूरा महीना भोलेनाथ की भक्त का शुभ समय होता हैं वही कल यानी 11 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया हैं इसके बाद नाग पंचमी का पर्व आता हैं नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा कर उनके संरक्षण का संदेश दिया जाता हैं चूंकि सावन का महीना शिव और मां पार्वती को समर्पित होता हैं और सर्प महादेव को प्रिय हैं और वे उसे अपने गले में धारण करते हैं

शिव के प्रिय सावन के महीने में उनके पूजन के साथ ​महादेव के प्रिय नागों की पूजा करना भी शुभ माना गया हैं इस बार नाग पंचमी का त्योहार 13 अगस्त दिन शुक्रवार यानी कल मनाया जाएगा। तो आज हम आपको इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त और तमाम समस्याओं को दूर करने का उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

जानिए नाग पंचमी पूजन का मुहूर्त—
पंचमी तिथि 12 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से आरंभ हो रही हैं और 13 अगस्त को 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। मगर नाग पंचमी का पर्व उदया तिथि के हिसाब से 13 अगस्त को ही मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय 5 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। 

जानिए मनोकामना के हिसाब से उपाय—
वैसे तो पूरा श्रावण मास पूजन के लिए अच्छा माना जाता हैं मगर नाग पंचमी का दिन उनके पूजन के लिए खास होता हैं इस दिन अपनी मनोकामना के हिसाब से शिव का अलग अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से शिव मुराद जरूर पूरी करते हैं।

अगर आपको संतान की कामना है तो इस दिन दूध से रुद्राभिषेक करें और उनसे तेजस्वी संतान की कामना करें। अगर आपके कार्यों में बार बार विघ्न पड़ रहा है, रुकावटें आ रही हैं तो आपको दही से शिव का अभिषेक करना चाहिए आपके विघ्न दूर हो जाएंगे। 

जीवन में तनाव हमेशा बना रहता हैं तो इसे दूर करने के लिए आप इत्र से शिव का अभिषेक करें इससे आपका मन शांत होगा और तनाव कम होने लगेगा। घर में कोई गंभीर रोग से पीड़ित है तो आपको घी से शिव का अभिषेक करना चाहिए और परिवार को निरोग बनाने की कामना करनी चाहिए।

जो लोग मोक्ष की कामना रखते हैं उन्हें गंगाजल से रुद्राभिषेक करना चाहिए ऐसा करने से जीवन में सारे सुख प्राप्त करने के बाद मनुष्य मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर हो जाता हैं।