×

दशहरे के दिन इन उपायों को करने से प्रसन्न होती हैं महालक्ष्मी, सुख समृद्धि का मिलता है आशीर्वाद

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में दशहरे को विशेष माना जाता हैं पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता हैं इस साल दशहरा 15 अक्टूबर को पड़ रहा हैं दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा के महिषासुर का वध किया था। विजय दशमी तिथि को शास्त्रों में श्रेष्ठ बताया गया हैं

इस दिन विजय मुहूर्त में आरंभ किया गया कोई भी काम लाभकारी फल देता हैं दशहरे के दिन कुछ उपायों को भी करना लाभकारी होता हैं तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं जिसको करने से धन की देवी प्रसन्न होकर भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं तो आइए जानते हैं। 

जानिए दशहरे से जुड़े उपाय—
दशहरा के दिन शस्त्र पूजन किया जाता हैं मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रु पर विजय सुनिश्चित होती हैं इस दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के पुष्प से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए। ऐसा करने से देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि का आगमन होता हैं दशहरा के दिन शमी के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व होता हैं इस दिन पूजन में शमी के पत्ते अर्पित करने से आर्थिक लाभ मिलता हैं। मान्यता है कि दशहरा के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता हैं। 


   
दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना बेहद शुभ होता हैं ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता हैं इस दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं दशहरा के दिन घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए रावण दहन की राख को सरसों तेल में मिलाकर घर की हर दिशा ​में छिड़कना चाहिए इस दिन पान खाना भी शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से शादीशुदा जीवन सुखद होता हैं।