Mahashivratri 2025 महाशिवरात्रि के लिए जरूरी है ये चीजें, आज ही बना लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शिव पूजा की संपूर्ण सामग्री लिस्ट के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री—
महाशिवरात्रि की पूजा में 5 या 11 मिट्टी के दीपक, पानी वाला नारियल, एक रक्षासूत्र, पीली सरसों, अखंडित अक्षत, कुश का आसन, पंचमेवा, फल, मिठाई, गन्ने का रस, इलायची, तिल, जौ, चंदन, रुद्राक्ष, कुमकुम, भस्म, केसर, सिंदूर, धूप, बत्ती, घी, चीनी, दूध, दही, गंगाजल, मधु, गुड़, कपूर, पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, इलायची, वस्त्र, सोलह श्रृंगार या सुहाग की सामग्री, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, आम का पत्ता, शमी के पत्ते, माचिस, आरती और चालीसा की पुस्तक, दान सामग्री, हवन की सामग्री आदि चीजों को शामिल करें।

महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है इसके अलावा महाशिवरात्रि के प्रसाद को भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। शिव पूजा में भूलकर भी चावल या टूटे हुए चावल का प्रयोग नहीं करना चाहिए ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।