Mahashivratri 2025 महादेव की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएंगे सारे पुण्य

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि में शिव साधना के समय किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना पुण्य की जगह पाप लगता है तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भूलकर भी न करें ये गलतियां—
भगवान भोलेनाथ की पूजा में भूलकर भी केतकी के पुष्प अर्पित नहीं करने चाहिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है ऐसा करने से पाप लगता है। इसके अलावा शिव पूजा में कभी भी हल्दी और कुमकुम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि भोलेनाथ की पूजा में इसे निषेध माना गया है। महाशिवरात्रि पर पूजा के दौरान शिवलिंग पर गलती से भी शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ सकता है।

शिव पूजा में तुलसी अर्पित करने से भी बचना चाहिए ऐसा करने से पाप लगता है। शिवलिंग पूजा के बाद परिक्रमा करते वक्त जलाधारी को लांघना नहीं चाहिए ऐसा करने से पुण्य नष्ट हो जाता है। शिवलिंग पूजा में भूलकर भी शिवलिंग को स्पर्श नहीं करना चाहिए।