फाल्गुन मास में कब है महाशिवरात्रि, जानिए किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शिव
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में हर महीने को विशेष माना जाता है वही हर मास आने वाली मासिक शिवरात्रि का व्रत शिव भक्त रखते ही है लेकिन साल की सबसे बड़ी महाशिवरात्रि का इंतजार हर साधक को होता है भगवान शिव की कृपा हर कोई पाना चाहता है और इसलिए महाशिवरात्रि के दिन विधि विधान के साथ शिव जी के लिए व्रत और पूजा आदि करते हैं मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है इस दिन भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होते हैं।
भगवान शिव को लेकर मान्यता है कि वे अपने भक्तों से बहुत जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं ज्योतिष में बताया गया है कि भगवान शिव वैसे तो सभी भक्तों का बेड़ा पार करते हैं लेकिन कुछ राशियों के लोगों पर उनकी विशेष कृपा रहती है तो आज हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शनिदेव कुंभ राशि के भी स्वामी है इस राशि के लोगों पर शिव कृपा रहती है मान्यता है कि सावन में कुंभ राशि के जातकों को शिव पूजा जरूर करनी चाहिए साथ ही ऊं नम: शिवाय का जाप भी कुंभ राशि के लिए बेहद लाभकारी होता है साथ ही इस राशि के लोगों को दान करना चाहिए।