Falgun Amavasya 2025 की रात जलाएं इतने दीपक, मां लक्ष्मी बना देंगी धनवान

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद ही खास होती है

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा पाठ करना लाभकारी होता है मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और व्रत करने से कष्टों का निवारण हो जाता है इस साल फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लेकिन इसी के साथ ही अगर अमावस्या तिथि पर कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाया जाए तो घर परिवार में सुख समृद्धि और सकारात्मकता आती है साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आज फाल्गुन अमावस्या पर कहां दीपक जलाना शुभ होगा, तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फाल्गुन अमावस्या पर यहां जलाएं दीपक—
ज्योतिष अनुसार अमावस्या तिथि पर रात के समय पीपल के नीचे एक चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी कृपा बरसती है। इसी के साथ ही घर के मंदिर में भी आज की रात दीपक जलाएं ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा फाल्गुन अमावस्या की रात घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर भी दीपक जरूर जलाएं।

ऐसा करने से लक्ष्मी जी का प्रवेश घर में होता है जिससे धन समृद्धि बढ़ती है। फाल्गुन अमावस्या की रात रसोई घर में जहां पीने का पानी रखा जाता है वहां पर भी एक दीपक जलाना शुभ होता है ऐसा करने से पितृदोष दूर हो जाता है।