×

Karwa Chauth 2024 भद्रा काल में भूलकर भी न करें करवा चौथ की पूजा, परिवार पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, वीडियो में देखें मंत्र और आरती

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन करवा चौथ व्रत को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है करवा चौथ के दिन महिलाएं कठिन उपवास रखती है और करवा माता की विधिवत पूजा करती है।

<a href=https://youtube.com/embed/vyERGjlPD68?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vyERGjlPD68/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

करवा चौथ पर दिनभर निर्जला उपवास किया जाता है और शाम के समय सोलह श्रृंगार करके पूजा होती है और व्रत कथा सुनी जाती है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन 21 मिनट के लिए भद्रा लग रही है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा करवा चौथ पूजा का शुभ समय बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 

ये रहा करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 21 अक्टूबर को प्रात: 4 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर दिन रविवार को करना शुभ रहेगा। इस दिन महिलाएं व्रत जरूर रखें। 

भद्रा का समय—
करवा चौथ पर इस बार भद्रा का साया रहेगा। यह भद्रा दिन में केवल 21 मिनट के लिए रहेगी। जिसका वास स्थान स्वर्ग है। करवा चौथ के दिन भद्रा सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 46 मिनट तक है। 

करवा चौथ पूजा मुहूर्त—
करवा चौथ इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 2 मिनट का है ऐसे में महिलाओं को पूजा के लिए 1 घंटा 16 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है।