Kartik Purnima 2023 26 या 27 नवंबर कब है कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है। पंचांग के अनुसार अभी कार्तिक मास चल रहा है और इस माह की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद ही खास होती है कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान दान व पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता है
पूर्णिमा के शुभ दिन पर गंगा स्नान का खास महत्व होता है कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जाता है। तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली मनाने की सही तारीख और मुहूर्त से अवगत करा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा की तिथि—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर की दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो रही है और अगले दिन यानी 27 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदयातिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा इस साल 27 नवंबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने का विधान होता है इसके अलावा पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान व दान करने से पुण्य फलों में वृद्धि होती है।
शुभ मुहूर्त—
कार्तिक मास की पूर्णिमा स्नान— 27 नवंबर की सुबह 5 बजकर 5 मिनट से सुबह 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।
सत्यनारायण व्रत पूजा— 27 नवंबर की सुबह 9 बजकर 30 मिनट से सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक
प्रदोष काल में दीपदान का समय— 26 नवंबर की शाम 5 बजकर 24 मिनट से शाम 7 बजकर 5 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त— 26 नवंबर की रात 11 बजकर 41 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट तक