Holashtak 2025 के दिनों में उग्र रहेंगे ये ग्रह, आठ दिनों तक न करें कोई गलती
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है और इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें होली को प्रमुख माना जाता है इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इसे शुभ समय हीं माना जाता है मान्यता है कि होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक नहीं करने चाहिए ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ सकता है।
पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक का आरंभ 7 मार्च से हो चुका है और समापन 13 मार्च यानी होली से एक दिन पहले होलिका दहन पर हो जाएगा। ऐसे में होलाष्टक के आठ दिनों में कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि होलाष्टक के दिनों में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए तो आइए जानते हैं।
होलाष्टक पर न करें कोई गलती—
आपको बता दें कि होलाष्टक की अवधि में शादी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। इसके अलावा नया कारोबार शुरू करना भी वर्जित होता है। होलाष्टक के आठ दिनों में नया घर नहीं लिया जाता है यही नहीं इस दौरान घर का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आठ दिनों तक सोना चांदी भी खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
होलाष्टक पर ये ग्रह हो जाते हैं उग्र—
आपको बता दें कि होलाष्टक के पहले दिन चंद्रमा, दूसरे दिन सूर्य, तीसरे दिन शनि, चौथे दिन शुक्र, पांचवे नि गुरु बृहस्पति, छठे दिन ग्रहों के राजकुमार बुध और सातवें दिन मंगल, इसके अलावा आठवें दिन पापी ग्रह राहु की अवस्था उग्र हो जाती है।