Holika Dahan 2025 का शुभ मुहूर्त कुछ ही घंटों में होगा शुरू, इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 काम

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लेकिन कुछ ऐसे भी काम है जिन्हें होलिका दहन पर नहीं करना चाहिए वरना दुर्भाग्य और दुख पीछे पड़ जाता है और व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

होलिका दहन पर करें नियमों का पालन—
होलिका दहन करने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखें। गलती से भी भद्रा काल में होलिका दहन न करें। होलिका दहन से पहले स्नान आदि करके साफ वस्त्रों को धारण करें फिर विधिवत पूजा करें भूलकर भी गंदी या अपवित्र स्थिति में होलिका दहन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। होलिका दहन के दिन किसी भी तरह का नशा आदि नहीं करना चाहिए। ऐसी गलती आपके पूरे परिवार पर संकट ला सकती है।

भूलकर भी होलिका दहन की आग में कोई नकारात्मक वस्तु नहीं डालनी चाहिए। होलिका दहन की आग को सूखी लकड़ी और गोबर के उपलों से ही जलानी चाहिए। इस दिन वाद विवाद या फिर झगड़ा आदि नहीं करना चाहिए किसी को अपशब्द कहने से भी बचना चाहिए।