Holika Dahan 2025 होलिका दहन की रात करें ये 7 उपाय, सालभर पैसों से भरा रहेगा घर

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन होली का त्योहार अहम होता है जो कि इस साल 14 मार्च दिन शुक्रवार यानी कल मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि आज है, होलिका दहन पूजा करने से सुख समृद्धि घर में आती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख समृद्धि आती है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

होलिका दहन की रात अगर कुछ आसान उपायों को किया जाए तो सालभर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और सुख समृद्धि बनी रहती है तो आज हम आपको होलिका दहन पर किए जाने वाले आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

होलिका दहन की रात करें ये उपाय—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन की रात माता लक्ष्मी को खीर का भोग चढ़ाएं और इसके साथ ही उनकी विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा होलिका दहन के समय सरसों के दानों को अपने उपर से सात बार घुमाकर आग में डाल दें।

ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और आर्थिक लाभ मिलता है। भय और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन पर नरसिंह स्तोत्र का पाठ जरूर करें। पारिवारिक क्लेश से राहत के लिए आज के दिन होलिका की आग में जौ और आटे को अर्पित करें। ऐसा करने से लाभ मिलता है।

होलिका दहन की राख को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती है। होलिका दहन की रात शिवलिंग पर गोमती चक्र जरूर अर्पित करें और अगले दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से कारोबार में लाभ मिलता है। होलिका दहन की आग में सूखा नारियल डालना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।