Holika Dahan 2025 होलिका दहन पर न करें ये गलतियां, आपको कर देंगी कंगाल

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन पर पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें भूलकर भी इस दिन नहीं करना चाहिए वरना माता लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है और व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ेगा, तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

होलिका दहन पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि होलिका दहन के दिन किसी को भी धन उधार नहीं देना चाहिए। इस दिन धन का लेन देन करने से कंगाली आती है और सुख संपन्नता में कमी देखने को मिलती है। जिन लोगों के पास एक पुत्र है उन्हें होलिका दहन की आग नहीं जलाना चाहिए। इसके अलावा जिनके पास एक पुत्री है वे भी ऐसा न करें। इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

होलिका दहन वाले दिन सफेद चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इस दिन सफेद चीजों का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मकता प्रभावित होती है ऐसे में भूलकर भी सफेद मिठाई, खीर, दूध, दही या बताशा खाने से परहेज करें।

होलिका दहन के दिन सूखी लकड़िया और झाड़ जलाना चाहिए। ऐसे में इस दिन आम, बरगद और पीपल की लकड़ी भूलकर भी न जलाएं। ऐसा करना अच्छा नहीं होता है। होलिका दहन पर भूलकर भी माता का अपमान न करें। मान्यता है कि ऐसा करने से अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।