×

अबीर का ये टोटका आपको दिलाएगा बेशुमार धन-दौलत

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में होली पर्व को विशेष माना गया है वही होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को ​होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है इस बार होलिका दहन 17 मार्च को है जबकि रंगों वाली होली 18 मार्च को खेली जाएगी।

होली के दिन रंग और अबीर का विशेष महत्व होता है इस दिन देवताओं को भी अबीर अर्पित करने की परंपरा हैं इसके साथ ही इस दिन अबीर के टोटके भी किए जाते हैं होली के दिन सफेद अबीर के टोटके से धन वैभव में वृद्धि होती है साथ ही घर परिवार में सुख शांति बनी रहती हैं तो आज हम आपको उन्हीं टोटको के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

होली के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनकर किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग और शिव जी के गण नंदी को सफेद अबीर अर्पित करें अबीर का यह टोटका चुपचाप करना चाहिए ऐसा करने से रुके हुए काम बन जाएंगे। होली से एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किसी चांदी की डिबिया में सफेद अबीर निकालकर पूजा स्थल पर रख दें। होली के दिन सुबह के समय उस डिबिया में से अबीर निकालकर देवी देवताओं को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही धन से जुड़ी समस्या का निदान होता है साथ ही घर में खुशहाली आने लगती हैं। 

होली यानी शुक्रवार के दिन माता काली के चरणों में सफेद अबीर चढ़ाएं। साथ ही साथ मां लक्ष्मी को सफेद अबीर चढ़ाने के अलावा चावल की खीर का भोग लगाएं। अबीर के इस टोटके से माता काली और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है जससे जीवन में धन दौलत की कमी नहीं हाती है साथ ही स्वास्थ्य भी बेहद बना रहता हैं। होली के दिन सफेद अबीर और पान का एक बीड़ा हनुमान मंदिर में स्थित पीपल के नीचे रख दें। ऐसा करने से नौकरी और कारोबार में तरक्की होने लगती हैं।