Holashtak 2025 घर की सुख-समृद्धि के लिए होलाष्टक के दौरान जरूर करें ये 5 काम, हमेशा बनी रहेगी बरकत

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है और इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें होली को प्रमुख माना जाता है इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इसे अशुभ समय माना जाता है

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मान्यता है कि होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक नहीं करने चाहिए ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक का आरंभ 7 मार्च से हो रहा है और समापन 13 मार्च यानी होली से एक दिन पहले हो जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

होलाष्टक के दिनों में कुछ कार्यों को करना लाभकारी माना जाता है मान्यता है कि अगर होलाष्टक के दौरान इन कार्यों को किया जाए तो घर में सुख समृद्धि और बरकत सदा बनी रहती है और देवी देवताओं की कृपा भी परिवार पर होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

होलाष्टक के दिनों में करें यह काम—
आपको बता दें कि होलाष्टक के दौरान दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान अगर गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान किया जाए तो इससे घर में सुख समृद्धि आती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा होलाष्टक के दिनों में हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ जरूर करना चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती है और कष्ट में कमी आती है। होलाष्टक के दिनों में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा करें साथ ही गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।