×

Happy Lohri 2025 देशभर में लोहड़ी का त्योहार आज, जानें मुहूर्त और महत्व 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सिख समुदाय का प्रमुख पर्व लोहड़ी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को अब पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन पंजाब और इसके आस  पास के इलाकों में इसकी सबसे अधिक धूम देखने को मिलती है इस मौके पर सभी लोग एक जगह पर एकत्रित होकर आग जलाते हैं और इसके आस पास नाच गाकर खुशियां मनाते हैं।

बता दें कि लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। इस साल लोहड़ी का त्योहार आज यानी 13 जनवरी दिन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है तो आज हम आपको इस दिन से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 


 
लोहड़ी की सही तारीख—
पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य 14 जनवरी की सुबह मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिसके चलते मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इसलिए लोहड़ी उत्सव इसके एक दिन पहले यानी की 13 जनवरी दिन सोमवार को मनाना शुभ रहेगा। 

लोहड़ी पर किसकी करें पूजा?
आपको बता दें कि लोहड़ी के पावन दिन पर भगवान श्रीकृष्ण और अग्निदेव की पूजा की जाती है शाम को भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पुष्प माला अर्पित करें फिर तिलक लगाएं, घी का दीपक जलाएं। इसके बाद भगवान की विधि विधान से पूजा करें और अंत में भोग लगाकर आरती करें। श्रीकृष्ण भगवान की पूजा के बाद आग जलाएं और इसमें तिल, सूखा नारियल आदि चीजों को डालें। इसके बाद आग की परिक्रमा सात बार करें।