×

क्या आप जानते हैं कि गुड़ी पड़वा क्यों मनाया जाता है?

 


गुड़ी पड़वा चैत्र माह में मनाया जाता है। इसी माह में वृक्ष तथा लताएं फलते-फूलते हैं।

शुक्ल प्रतिपदा का दिन चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस माना जाता है। जीवन का मुख्य आधार वनस्पतियों को सोमरस चंद्रमा ही प्रदान करता है।

इसे औषधियों और वनस्पतियों का राजा कहा गया है। इसीलिए इस दिन को वर्षारंभ माना जाता है।

यह त्योहार महाराष्ट्र में खासतौर पर मनाया जाता है। इसमें जो चीजें मिलाई जाती हैं, वे हैं गुड़, नमक, नीम के फूल, इमली और कच्चा आम।

गुड़ मिठास के लिए, नीम के फूल कड़वाहट मिटाने के लिए और इमली व आम जीवन के खट्टे.मीठे स्वाद चखने का प्रतीक होती है।