कब है गोवर्धन पूजा, जानिए पूजन की तिथि और शुभ मुहूर्त
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में दिवाली पर्व को विशेष माना गया हैं वही दिवाली के अगले दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता हैं इस दिन विशेष रूप से गाय, बैल, बछड़े और घर के पालतू पशुओं की पूजा की जाती हैं पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने मथुरावासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था।
इस दिन मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने का भी विधान हैं इसके अलावा इस दिन लोग अपने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसका पूजन करते हैं इस दिन नई फसल के अनाज से भी पूजन किया जाता हैं इसे ही अन्नकूट कहा जाता हैं तो आज हम आपके अपने इस लेख में गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जानिए गोवर्धन पूजा की तिथि—
आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस साल प्रतिपदा तिथि 5 नवंबर को रात्रि 2 बजकर 44 मिनट पर शुरू होकर दिन में 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण प्रतिपदा तिथि 5 नवंबर को ही मानी जा रही हैं गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा 5 नवंबर दिन शुक्रवार को की जाएगी।
जानिए गोवर्धन पूजा का मुहूर्त—
बता दें कि गोवर्धन या अन्नकूट की पूजा सुबह की जाती हैं इस दिन प्रात: काल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया जाता हैं इस पर्वत पर अन्न, खील, लावा, चीनी की मिठाईयां आदि चढ़ाई जाती हैं इस दिन पूजा करने के शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक का पूजन का शुभ समय हैं पूजन का दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक हैं।