Govardhan Puja 2023 गोवर्धन पूजा को लेकर बना हुआ है असमंजस, तो यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली के बाद पड़ने वाले गोवर्धन पूजा को बेहद ही खास माना जाता है इस दिन भगवान श्री गणेश और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाती है इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और श्री कृष्ण की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा की जाती है और कथा पढ़कर भोग प्रसाद लगाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा को लेकर असंमजस की स्थिति बनी हुई हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोवर्धन पूजा की सही तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
गोवर्धन पूजा की तारीख और मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में गोवर्धन पूजा की जाती है इस बार यह तिथि 14 नवंबर को पड़ रही है प्रतिपदा तिथि मंगलवार को शाम 4 बजकर 19 मिनट से आरंभ होकर 15 नवंबर को बुधवार के दिन दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। शास्त्र अनुसार गोवर्धन पूजा प्रदोष काल में होती है इसलिए इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को ही मनाया जाएगा।
वही गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस समय में गोवर्धन पूजा करना अति शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस मुहूर्त में पूजा करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख समृद्धि भी आती है।