×

दशहरे के दिन करें वास्तु से जुड़े ये उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: त्योहारों का सीजन चल रहा हैं वही पंचांग के मुताबिक अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा या विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता हैं अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती हैं और 9 दिवसीय नवरात्रि के बाद दसवें दिन विजय दशमी का पर्व मनाया जाता हैं

इस दिन नवरात्रि का समापन होता हैं इस बार 15 अक्टूबर के दिन विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन रावण और महिषासुर का वध हुआ था, इसके बाद से ही आज के दिन ये पर्व मनाने की परंपरा है ये हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता हैं इस दिन विजय मुहूर्त में किया गया कोई भी काम हमेशा लाभदायक हाता हैं। 


   
वही वास्तु में भी दशहरे ​के दिन को शुभ माना जाता हैं कहते हैं कि अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय आजमा लिए जाएं तो घर में सुख समृद्धि काम आगमन होता हैं साथ ही सफलता के द्वार भी खुल जाते हैं तो आज हम आपको विजय दशमी के दिन वास्तु के अनुसार क्या उपाय करना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

मान्यता है कि विजय दशमी के दिन विजय मुहूर्त में अस्त्र शस्त्र की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता हैं ऐसा करने से शत्रु पर विजय सुनिश्चित हाती हैं। दशहरा के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के पुष्प से रंगोली बनाना शुभ होता हैं घर के कोने में अष्टकमल या रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन सपंदा आती हैं इस दिन शमी के पेड़ का पूजन भी विशेष महत्व रखता हैं इस दिन पूजन में शमी के पत्ते अर्पित करने से आर्थिक लाभ मिलता हैं शमी के पेड़ की मिट्टी पूजा स्थान पर रखने से घर में बुरी शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाता हैं। 

वास्तु अनुसार शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं सफलता का मार्ग भी खुलता हैं इस दिन नीलकण्ड पक्षी का दर्शन करना शुभ होता हैं ऐसा होने से सौभाग्य के द्वार खुल जाते हैं घर से नकारात्मकता और बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए दशहरा के दिन रावण दहन की राख को सरसों तेल में मिलाकर घर की हर दिशा में छिड़कने से लाभ होगा।