×

Dhanteras 2024 पर इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी-कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा, धन-संपदा और आरोग्य का मिलेगा वरदान, वीडियो में देखें तारीख

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है। 

<a href=https://youtube.com/embed/6CAlP9Iegdc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6CAlP9Iegdc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है ऐसा करने से सुख समृद्धि घर आती है धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार धनतेर पर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरिक की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 12 मिनट तक है वही इसके अलावा 29 अक्टूबर को भगवान कुबेर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 8 बजकर 25 मिनट तक है। वही दिवाली यानी 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक है इसके अलावा सामान्य मुहूर्त रात 8 बजकर 20 मिनट से 8 बजकर 50 मिनट तक है। 

खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त—
धनतेरस पर खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 31 मिनट से अगले दिन सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक है। वही दूसरा खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक है।