Dhanteras 2023 धनतेरस पर महिलाएं इस शुभ मुहूर्त में घर ले आएं बस ये चीज, हो जाएं मालामाल
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार को प्रमुख माना गया है जिसकी शुरुआत दो दिन पहले पड़ने वाले धनतेरस से हो जाती है और समापन भाई दूज पर होती है। धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है इस दिन पूजा पाठ का भी विधान होता है।
पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है इस साल धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और धन्वंतरि की पूजा का विधान होता है।
इसी के साथ ही धनतेरस पर खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है इस दिन लोग सोना, चांदी, वाहन, घर प्रॉपटी, बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसे महिलाएं अगर शुभ मुहूर्त में घर ले आती है तो उनके परिवार पर सदा मां लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा बनी रहती है जिससे धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है तो आइए जानते हैं।
धनतेरस पर घर ले आएं ये चीजें—
हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से शाम 6 बजकर 40 मिनट तक का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है इस मुहूर्त में अगर महिलाएं सोने चांदी के आभूषण, रसोई से जुड़ी चीजें जैसे बर्तन आदि की खरीदारी करती है तो उन पर उनके परिवार पर सदा माता लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है जिससे धन संकट हमेशा दूर रहता है और परिवार के सदस्यों की खूब तरक्की भी होती है।