×

दुर्भाग्य को बुलावा देती है इन चीजों की खरीदारी, जानिए धनतेरस पर क्या खरीदें, क्या नहीं

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक मास की शुरुवात हो चुकी हैं और इसी के साथ दिवाली की तैयारियां भी जोरों से शुरू हो गईं हैं घर में साफ सफाई करने के साथ साथ शॉपिंग भी शुरू हो गई हैं धनतेरस पर की जाने वाली मुख्य खरीदारी को लेकर भी लोग योजनाएं बना रहे हैं ऐसे में यह जरूर जान ले कि धनतेरस के शुभ अवसर पर क्या खरीदना अच्छा होता हैं और किन चीजों की खरीदारी धन हानि कराती हैं इस साल 2 नवंबर 2021 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन आप क्या खरीद सकते हैं तो आइए जानते हैं। 

आपको बता दें कि धनतेरस का दिन धन समृद्धि बरसाने वाला दिन हैं इस दिन खरीदारी करना शुभ होता हैं और ​इस दिन खरीदी गई चीजें शुभ फल प्रदान करती हैं माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस के दिन कुछ खास चीजें खरीदने की परंपरा हैं अगर इस दिन ये चीजें खरीदी जाएं तो पूरे साल धन की कमी नहीं होती हैं इन चीजों में सबसे अहम चांदी या पीतल के बर्तन होते हैं।

धनतेरस पर कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना बहुत ही शुभ होता हैं धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को घर या दुकान की तिजोरी में रखने से पूरे साल धन बरसता हैं। इसके अलावा धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ होता हैं ऐसा संभव न हो तो लक्ष्मी गणेश की फोटो वाला चांदी या सोने का सिक्का खरीद लें इससे धन की देवी प्रसन्न हो जाती हैं।

धनतेरस पर धनिए के बीज खरीदना भी बहुत शुभ होता हैं इससे पूरे साल बरकत बनी रहती हैं पूजा में इस्तेमाल किए गए धनिए के बीजों को तिजोरी में रखना भी शुभ होता हैं धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ होता हैं इससे पूरे साल बरकत बनी रहती हैं पूजा में इस्तेमाल किए गए धनिए के बीजों को तिजोरी में रखना भी शुभ होता हैं। धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना शुभ होता हैं इस दिन खरीदी गई झाड़ू पैसे की तंगी, बीमारियों को खत्म करती हैं और धन संपत्ति दिलाती हैं।