Chaitra Pradosh Vrat 2025 26 या 27 मार्च कब है प्रदोष व्रत? नोट करें दिन तारीख और समय

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन प्रदोष व्रत को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार पड़ता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है इस दिन भक्त शिव की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर उपवास आदि भी रखते हैं

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत कब किया जाएगा, तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चैत्र प्रदोष व्रत की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत यानी गुरु प्रदोष व्रत 27 मार्च दिन गुरुवार को किया जाएगा।

पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 27 मार्च को रात 1 बजकर 43 मिनट पर होगा। त्रयोदशी ति​थि का समापन 27 मार्च को रात 11 बजकर 3 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 27 मार्च को शाम 6 बजकर 51 मिनट से रात 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा करें और दिनभर उपवास भी रखें। इस दौरान शिव मंदिर जाकर भी आप भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं।