×

Diwali 2023 किस्मत बदलने का संकेत है दिवाली पर इन चीजों का दिखना, सालभर रहती है लक्ष्मी कृपा 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर मनाया जाता है इस बार दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार यानी आज मनाई जा रही है इस दिन लक्ष्मी गणेश पूजन का विधान होता है। 

मान्यता है कि दिवाली की रात अगर लक्ष्मी पूजन किया जाए तो घर में सुख समृद्धि का वास होता है और देवी कृपा सदा बरसती है लेकिन इसी के साथ ही दिवाली पर कुछ चीजों का दिखना किस्मत बदलने का संकेत देता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं। 

दिवाली पर इनका दिखना होता है शुभ—
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और कई जगहों पर इनकी पूजा भी होती है ऐसे में दिवाली के दिन अगर आपको केसरिया रंग की गाय दिखाई पड़ती है तो इसे बेहद शुभ माना गया है यह सुख समृद्धि का संकेत होता है इसके अलावा दिवाली के दिन अगर आपको छछूदर दिखाई पड़ती है तो यह भी शुभ संकेत की ओर इशारा करता है दिवाली पर इसका दिखना धन लाभ प्रदान करता है। दिवाली में अगर आपको बिल्ली दिख जाए तो इसे भाग्य के लिए शुभ माना गया है यह संकेत माता लक्ष्मी की कृपा दर्शाता है। 

ज्योतिष अनुसार अगर दीपावली के दिन आपको घर की दीवारों पर छिपकली दिखाई पड़ती है तो यह भी शुभ संकेत माना गया है यह लक्ष्मी जी के प्रसन्न होने का सूचक होता है। इसके अलावा इस दिन कौव और उल्लू का दिखना भी शुभ माना जाता है यह भविष्य में होने वाले धन लाभ की ओर इशारा है।