×

कब है लोहड़ी पर्व, जानिए सही तारीख और महत्व

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: भारत को पर्व त्योहारों का देश माना जाता है यहां पर एक पर्व जाता है तो दूसरा आता है मकर संक्रांति की तरह ही लोहड़ी का त्योहार भी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व माना जाता है लोहड़ी खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है लोहड़ी मकर संक्रांति के एक दिन पहले पड़ता है वैसे तो यह पर्व सिख समुदाय का होता है लेकिन आजकल इसे सभी धर्म के लोग मनाना पसंद करते है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा लोहड़ी त्योहार की तारीख और इसका महत्व विस्तार से बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

लोहड़ी पर्व की तारीख—
इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। वही लोहड़ी इससे एक दिन पहले यानी की 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन लोहड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 57 मिनट पर है ऐसे में इस दिन पूजा पाठ करने के बाद लोहड़ी का त्योहार मनाना उत्तम रहेगा। 

धार्मिक तौर पर अगर देखा जाए तो लोहड़ी का पर्व फसल की बुवाई और कटाई से जुड़ा पर्व माना जाता है लोहड़ी के अवसर पर नई फसल की पूजा की जाती है। इस दिन अग्नि में रवि की फसल के तौर पर तिल, रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ आदि चीजें अर्पित की जाती है, लोहड़ी पर लोग सूर्यदेवता और अग्नि देवता की पूजा कर उनका आभार व्यक्त करते है जिससे उनकी फसल की पैदावार और अधिक अच्छी हो।

इस पर्व को मानने के लिए लोग एक स्थान पर इकठ्ठा होते हैं और इसके बाद आग जलाई जाती है उसमें सभी लोग तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली डालते हैं इसके बाद सभी लोग आग के गोल गोल चक्कर लगाते हुए गीत गाते हैं और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हैं इस दिन सभी जगहों पर लोहड़ी की धूम देखने को मिलती है लोग एक दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व की खुशी को व्यक्त करते हैं।